Breaking
Mon. May 11th, 2026

महिला कॉलेज के भूगोल विभाग का 6 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण गंगटोक में संपन्न

चाईबासा: महिला कॉलेज, चाईबासा के भूगोल विभाग द्वारा 07 अप्रैल से 12 अप्रैल तक 6 दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान सत्र 2022–2026 के 30 छात्र-छात्राओं ने सिक्किम की राजधानी गंगटोक का शैक्षणिक दौरा किया।

भ्रमण का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में भौगोलिक दृष्टिकोण का विकास करना और उन्हें भौगोलिक अध्ययन के व्यवहारिक पहलुओं से अवगत कराना था। यात्रा के दौरान विद्यार्थियों ने क्षेत्र की भौगोलिक संरचना, जलवायु, स्थलाकृति और सांस्कृतिक विशेषताओं का अध्ययन किया।

इस अवसर पर विभाग की सहायक प्राध्यापिकाएँ नम्रता खलखो और मनीषा बिरुआ ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया और भ्रमण को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

छात्राओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह शैक्षणिक भ्रमण उनके लिए ज्ञानवर्धक और उपयोगी सिद्ध हुआ।

Related Post