Breaking
Mon. May 4th, 2026

जमशेदपुर में पत्थरबाजी और मारपीट, कई लोग घायल

जमशेदपुर। आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ओल्ड पुरुलिया रोड स्थित रोड नंबर 7 में रविवार को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां पत्थरबाजी और मारपीट की घटना में कई लोग घायल हो गए।

स्थानीय निवासी अफसर गद्दी, जो किराए के मकान में रहते हैं, ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोस में रहने वाले कुछ युवक अक्सर नशे की हालत में इलाके में उत्पात मचाते रहते हैं। रविवार को भी कथित रूप से यही स्थिति बनी हुई थी और युवक शोर-शराबा कर रहे थे। इसी दौरान उनके बड़े पापा पर पत्थर फेंका गया, जिससे वे घायल हो गए।

घटना का विरोध करने जब अफसर गद्दी अपने परिवार के साथ आरोपित युवकों के पास पहुंचे, तो मामला और बिगड़ गया और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हो गए।

घटना के बाद सभी पीड़ित मानगो स्थित आजादनगर थाना पहुंचे और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। वहीं घायल लोगों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Post