Breaking
Mon. May 4th, 2026

*चाईबासा में भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू* 

चाईबासा: भारतीय जनता पार्टी चाईबासा नगर इकाई द्वारा नगर अध्यक्ष राकेश पोद्दार के नेतृत्व में जिला कार्यालय चाईबासा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला अध्यक्ष गीता बालमुचू, राकेश बबलू शर्मा, प्रताप कटियार महतो, हेमंत केसरी और पवन शर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की।

प्रशिक्षण अभियान के दौरान विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को संगठन से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई। रविशंकर विश्वकर्मा ने भाजपा के इतिहास पर विस्तृत जानकारी देते हुए पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान संरचना तक के विकास को समझाया। पूर्व जिला अध्यक्ष संजय पांडे ने वैचारिक अधिष्ठान के विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।

तृतीय सत्र में जिला अध्यक्ष गीता वाल्मीकि ने संगठन की कार्यपद्धति पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं को संगठन के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने का संदेश दिया। प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र के वर्ग अधिकारी महामंत्री दिलीप साहू रहे, जबकि द्वितीय सत्र में पवन शर्मा और तृतीय सत्र में रूप दास ने वर्ग अधिकारी की जिम्मेदारी निभाई। सभी सत्रों का संचालन सुव्यवस्थित तरीके से किया गया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का संचालन महामंत्री रोहित दास द्वारा किया जा रहा है। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को संगठन के सिद्धांत, कार्यशैली और जनसंपर्क के तरीकों से अवगत कराया जा रहा है।

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष सतीश पुरी, मुकेश कुमार, रितेश कुमार, पिंटू, रंजन प्रसाद, जूली खत्री, पंकज खिरवाल, आनंत सयनम, वीरेंद्र कुमार, कामेश्वर विश्वकर्मा, रामावतार राम, रवि, शिबू दत्त, शैलेश प्रसाद, दीपक पोद्दार, अजय झा, नीरज गुप्ता, रोहित लकड़ा, रीना कर, नितिन विश्वकर्मा, संजय राम तुरी, डोली कर, रूप दास, राकेश पांडे, विजय राम तूरी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Post