Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

बोकारो सेक्टर-4 में पलटी कार, एक युवक की हुई मौत

बोकारो: बोकारो जिले के सेक्टर-4 स्थित बीजीएच गेट नंबर-2 के पास देर रात हुए सड़क हादसे में 22 वर्षीय अभिषेक रजवार की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार अन्य युवक हल्के रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, अभिषेक रजवार अपने चार दोस्तों के साथ कार से रात में स्टेशन की ओर किसे से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान बीजीएच चौक के पास किसी कारण संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और पलट गई। हादसे में पीछे बैठे अभिषेक को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक अभिषेक रजवार विस्थापित गांव जमुनियाटांड़ का निवासी था। वहीं घायल युवक आगरडीह, मोदीडीह और पचौरा क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया।

घटना के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Post