Breaking
Wed. Jun 10th, 2026

मां की मामूली डांट से आहत युवक ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में फंदे से लटका मिला शव**

जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र स्थित जॉगर्स पार्क के पास रहने वाले 21 वर्षीय युवक प्रदीप राम ने आत्महत्या कर ली। इससे परेशान परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह किसी बात को लेकर प्रदीप को उसकी मां ने हल्की डांट लगा दी थी। इसी बात से वह मानसिक रूप से आहत हो गया और गुस्से में अपने कमरे में जाकर खुद को अंदर से बंद कर लिया। शुरू में परिजनों ने इसे सामान्य बात समझा, लेकिन जब काफी देर तक कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो उन्हें चिंता होने लगी।

परिजनों ने कई बार दरवाजा खटखटाया और प्रदीप को आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। अनहोनी की आशंका से घबराए परिजनों ने आखिरकार दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर का दृश्य देख उनके होश उड़ गए—प्रदीप फंदे से लटका हुआ था।

आनन-फानन में परिजन उसे नीचे उतारकर इलाज के लिए टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) ले गए, जहां इमरजेंसी में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Post