Breaking
Tue. Oct 6th, 2026

जमशेदपुर में मुख्य न्यायाधीश का भव्य स्वागत, जिला प्रशासन ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर

जमशेदपुर। झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शुक्रवार को जमशेदपुर आगमन पर जिला प्रशासन द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पुष्पगुच्छ एवं पुस्तक भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

मुख्य न्यायाधीश के सम्मान में जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोक कलाकारों ने पारंपरिक शैली में स्वागत प्रस्तुत किया, जिसने आयोजन को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया।

न्यायमूर्ति सोनक ने कलाकारों से आत्मीय संवाद करते हुए झारखंड की समृद्ध लोक संस्कृति के प्रति अपनी रुचि व्यक्त की। उन्होंने स्वयं पारंपरिक वाद्ययंत्र नगाड़ा और मांदर बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया, जिससे वहां मौजूद लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडे, वरीय पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे, पुलिस अधीक्षक नगर कुमार शिवशीष, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ऋषभ गर्ग सहित जिला प्रशासन एवं पुलिस के कई अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post