Breaking
Fri. Apr 24th, 2026

मारवाड़ी महिला समिति चाईबासा शाखा का पदभार ग्रहण समारोह संपन्न

चाईबासा: मारवाड़ी महिला समिति चाईबासा शाखा का पदभार ग्रहण समारोह नेवटिया गेस्ट हाउस में गरिमापूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को निवर्तमान अध्यक्ष चंचल सर्राफ द्वारा विधिवत पद एवं दायित्व सौंपे गए और उनका स्वागत किया गया।

सत्र 2026-28 के लिए संगीता मूंदड़ा ने अध्यक्ष, ममता खिरवाल ने उपाध्यक्ष, विनीता खिरवाल ने सचिव, सोनी फिरोजी वाल ने सह सचिव, डिंपल अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष तथा ममता सिंघानिया ने सह कोषाध्यक्ष का पदभार संभाला।

इसके अलावा विभिन्न प्रकल्पों के तहत जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं। महिला सशक्तिकरण के लिए सुमन सर्राफ, बाल विकास के लिए मनीषा अग्रवाल, रक्तदान के लिए निशा केडिया, देहदान के लिए निकिता गोयल, संस्कार एवं संस्कृति के लिए रश्मि दो दराज़का, पर्यावरण के लिए सरिता जालान, तकनीकी विभाग के लिए बबीता अग्रवाल, मीडिया प्रभारी के रूप में रजनी मोहता, संबंध समन्वय के लिए हेमलता अग्रवाल तथा जन सेवा के लिए सरिता खेरवाल को दायित्व दिया गया।

कार्यक्रम में अंचल प्रमुख पुष्पलता चौबे, प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सविता अग्रवाल तथा सलाहकार समिति की ओर से आशा खिलवाड़ और कविता शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में बड़ी संख्या में समिति की महिलाएं उपस्थित रहीं। पूरा कार्यक्रम सुव्यवस्थित और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Post