Breaking
Wed. Nov 4th, 2026

चाईबासा में 4 अप्रैल को कैंसर रोगियों के लिए विशेष ओपीडी क्लिनिक आयोजित

चाईबासा: सदर अस्पताल, चाईबासा में कैंसर रोगियों के लिए एक विशेष ओपीडी क्लिनिक का आयोजन 04 अप्रैल 2026 (शनिवार) को किया जाएगा। इस क्लिनिक में पीयरलेस हॉस्पिटल, कोलकाता के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. राजीव भट्टाचार्य (MBBS, MD (Radiotherapy), DNB (Medical Oncology)) मरीजों को परामर्श देंगे।

कैंसर से संबंधित समस्याओं से पीड़ित मरीज इस अवसर पर निःशुल्क परामर्श और मार्गदर्शन प्राप्त कर सकते हैं। यह ओपीडी क्लिनिक सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक संचालित होगा और “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर मरीजों को सेवा दी जाएगी।

अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि इस प्रकार का ऑन्को ओपीडी क्लिनिक प्रत्येक माह के पहले शनिवार को आयोजित किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा मिल सके।

प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए मरीज 9163583503 या 9702948645 पर संपर्क कर सकते हैं।

कैंसर उपचार के लिए मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के अंतर्गत भी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पीयरलेस हॉस्पिटल, कोलकाता के उप प्रबंधक (मार्केटिंग) दीपंकर रॉय ने अधिक से अधिक मरीजों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील की है।

Related Post