Breaking
Fri. Aug 21st, 2026

डुमरिया के काशीडीह में 3.95 लाख की लागत से स्नान घाट निर्माण का विधायक संजीव सरदार ने किया शिलान्यास।

जामशएदपुर/डुमरिया

जमशेदपुर: डुमरिया प्रखंड अंतर्गत कुमड़ाशोल पंचायत के ग्राम काशीडीह हातिबारी के जयनदी मटियाघाट पर स्नान घाट निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को पोटका विधायक संजीव सरदार द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ नारियल फोड़कर किया गया। लगभग 3 लाख 95 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह घाट विधायक निधि से निर्मित होगा, जिससे ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी।

*विधायक ने किया शिलान्यास, ग्रामीणों में खुशी*

शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार ने ग्रामीणों के साथ मिलकर पूजा-अर्चना कर कार्य की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बुनियादी ढांचे को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है और इस तरह के कार्यों से ग्रामीणों के दैनिक जीवन में सुविधा बढ़ेगी।

*ग्रामीण विकास की दिशा में एक और पहल*

विधायक ने कहा कि स्नान घाट के निर्माण से स्थानीय लोगों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर डुमरिया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मिर्ज़ा सोरेन, भगत बसके, भगत हांसदा, अरुण मुर्मू , जयपाल सिंह मुर्मू, दुला मुर्मू, काज़मान सूंघ सरदार, सहित झामुमो के कई नेता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिससे कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Post