Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

घायल अवस्था में पड़ा मिला एक 32 वर्षीय युवक, भेजा गया अस्पताल।

जमशेदपुर /पोटका

पोटका थाना क्षेत्र के जुड़ी फाटक के सामने लगभग 32 वर्षीय मुकेश पांडा घायल अवस्था में मिला जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल भेजा।स्थानीय लोगों ने बताया की अनंत पांडा के पुत्र मुकेश पांडा मूलरूप से ब्राह्मणवासा का रहने वाला है जो अभी परिवार के साथ हाता में रहता है।स्थानीय लोगों ने कहा ट्रेन के चपेट में आने से दुर्घटना घटने का प्रतीत हो रहा है।ये घटना रात को घटी होगी जिसके बाद वो बेहोशी के हालात में पड़ा रहा। सुबह आस पास के लोगों ने देखा ओर चेहरे में पानी छिड़कने पर होश में आया जिसे हाता स्थित तारा सेवा सदन में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया।दुर्घटना कैसे घटी इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

Related Post