Breaking
Wed. May 27th, 2026

*न्यू कॉलोनी टुंगरी में देर रात लगी आग, दमकल की तत्परता से बड़ा हादसा टला*

चाईबासा: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी टुंगरी स्थित डॉ. ओम कुमारी नर्सिंग होम के पास शुक्रवार देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आग की चपेट में वहां रखा एक मिक्सर मशीन भी आ गया।

बताया जाता है कि आग की लपटें काफी तेज थीं। चूंकि यह इलाका आवासीय क्षेत्र है, इसलिए आसपास के स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति को बिगड़ते देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कांग्रेस नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता त्रिशानु राय को दी।

सूचना मिलने के बाद त्रिशानु राय ने एहतियातन पश्चिमी सिंहभूम जिले के फायर ऑफिसर को फोन कर घटना की जानकारी दी और आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया। इसके बाद अग्निशमन विभाग, चाईबासा की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

सूखे पत्तों का ढेर होने के कारण आग बुझाने में दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। हालांकि टीम की समय पर पहुंचने और त्वरित कार्रवाई से कोई बड़ी या अप्रिय घटना नहीं हुई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग की टीम और त्रिशानु राय के प्रति आभार व्यक्त किया। वहीं त्रिशानु राय ने भी अग्निशामालय, चाईबासा की टीम को त्वरित कार्रवाई के लिए धन्यवाद

Related Post