Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

स्वर्गीय प्रेमचंद की स्मृति में आनंद मार्ग ने किया 20 यूनिट रक्तदान

जमशेदपुर। मंगलवार को होली के अवसर पर आनंद मार्ग द्वारा एमजीएम डिमना रोड, मानगो स्थित सरकारी ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। डायन कुप्रथा के विरुद्ध आवाज उठाने वाले स्वर्गीय प्रेमचंद की पुण्य स्मृति में आयोजित इस शिविर में चार घंटे के भीतर 20 रक्तदाताओं ने रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया। आयोजकों ने बताया कि त्योहारों के दौरान दुर्घटनाओं और आपात स्थितियों में रक्त की आवश्यकता बढ़ जाती है, इसे ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई।

आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में रक्तदाताओं को पौधा और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के ज्ञानरंजन श्रीवास्तव, राकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। सुनील आनंद ने कहा कि निस्वार्थ भाव से रक्तदान करने वाले लोग ईश्वर कोटि के मनुष्य हैं, जो पीड़ितों के जीवन बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में कुल 50 पौधों का वितरण भी किया गया।

Related Post