Breaking
Thu. May 28th, 2026

आनंद मार्ग द्वारा गदरा, सोनारी व तमाड़ के 20 मोतियाबिंद रोगियों पर निशुल्क फेको सर्जरी व लेंस प्रत्यारोपण

जमशेदपुर। आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम ग्लोबल एवं पूर्णिमा नेत्रालय के सहयोग से गदरा, सोनारी एवं तमाड़ के चिह्नित 20 मोतियाबिंद रोगियों पर फेको सर्जरी कर निशुल्क लेंस प्रत्यारोपण किया गया। सर्जरी के बाद शुक्रवार को मरीजों को दवा एवं चश्मा प्रदान कर उनका स्वागत किया गया। आनंद मार्ग पिछले कई वर्षों से आयुष्मान, डी.बी.सी.एस तथा राष्ट्रीय अंधत्व निवारण एवं नियंत्रण कार्यक्रम के तहत दृष्टि सेवा महा अभियान चला रही है। इसी कड़ी में 8 फरवरी को लगभग 20 लोगों पर फेको सर्जरी कर लेंस प्रत्यारोपण किया जाएगा। इसके अलावा 12 फरवरी को बृहस्पतिवार को आनंद मार्ग जागृति केंद्र, गदरा शिव मंदिर के पास आंखों की बीमारी जांच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक किया जाएगा।

Related Post