Breaking
Sat. May 9th, 2026

सर्पदंश से महिला की हालत बिगड़ा इलाज के पूर्व हुई मौत

लोहरदगा: सर्पदंश से ग्रामीण महिला का हालत बिगड़ा घरेलू उपचार के पश्चात इलाज हेतु अस्पताल में कराया भर्ती जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने मृत घोषित किया। घटना लोहरदगा जिला अंतर्गत सेन्हा थाना क्षेत्र के अलौदी पंचायत के चुरकु महुआ टोली ग्राम में सर्पदंश से महिला की मौत हो गई। मृत महिला का पहचान महुआ टोली निवासी बुधवा उराँव की पत्नी बांधो देवी के रूप में किया गया। परिजनों द्वारा बताया जाता है कि धान कटाई करने के दौरान जहरीला सर्प काट लिया था। जिसकी सूचना गांव में फैल गया। वहीं परिजनों ने आनन फानन में घरेलू उपचार करते हुए सदर अस्पताल लोहरदगा में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने त्वरित पहल किया परंतु काफी समय बीत जाने के कारण महिला की मौत होने की पुष्टि किया गया। इस घटना की सूचना स्थानीय थाना को मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की कारवाई में जुट गई है। घटना को लेकर स्वजनों का बुरा हाल है।

Related Post