Breaking
Sun. Apr 19th, 2026

छठी मैया सबका कल्याण करें: अमरप्रीत सिंह काले ने लिया आशीर्वाद, किया विश्व कल्याण की प्रार्थना

जमशेदपुर: छठ महापर्व के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता एवं हर हर महादेव सेवा संघ के संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने इस वर्ष भी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जमशेदपुर में अपने अनेक शुभचिंतकों एवं मित्रों के आवास पर जाकर छठी मैया का आशीर्वाद लिया और खरना का प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर श्री काले ने कहा कि

> “छठ महापर्व हमारे जीवन में श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक मूल्यों को सशक्त करने का अवसर है। आज छठ मैया की पूजा सभी धर्मों और वर्गों के लोग विश्व के सैकड़ों देशों में करते हैं, जो छठ मैया के प्रति बढ़ती आस्था और विश्वास का प्रतीक है। मैं भगवान भास्कर और छठी मैया से सभी श्रद्धालुओं के सुख, शांति और समृद्धि की कामना करता हूँ।”

 

श्री काले ने आगे कहा कि छठ महापर्व जीवन में आस्था, परंपरा और समृद्धि का प्रतीक है, जो समाज को एकजुटता और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है। उन्होंने इस अवसर पर छठी मैया के चरणों में विश्व कल्याण की भी प्रार्थना की।

हर वर्ष की तरह इस बार भी श्री काले ने सामाजिक सद्भाव, धार्मिक सौहार्द और लोक परंपरा के इस महान पर्व में अपनी सहभागिता निभाई।

Related Post