Breaking
Tue. Aug 4th, 2026

आदित्यपुर में गुंडों का आतंक: दिंदली बस्ती में परिवार पर हमला, दुकान में की तोड़फोड़

आदित्यपुर।सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र की दिंदली बस्ती में सोमवार रात असामाजिक तत्वों ने एक परिवार के घर और दुकान पर हमला कर जमकर उत्पात मचाया। घटना से परिवार दहशत में है और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, दिंदली बस्ती निवासी सुमन मिश्रा और उनका परिवार सोमवार की रात करीब 9:15 बजे अचानक हुए हमले से भयभीत है। सुमन मिश्रा ने बताया कि कुछ4 असामाजिक तत्व उनके घर की खिड़की पर पटाखे फोड़ने की कोशिश कर रहे थे। जब परिवार ने इसका विरोध किया, तो उपद्रवियों ने उन्हें गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी।

स्थिति तब बिगड़ी जब सुमन मिश्रा के बड़े पुत्र सुदर्शन मिश्रा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी अभद्र व्यवहार किया और उन्हें भी धमकाया। इसके बाद हमलावरों ने परिवार की दुकान में घुसकर तोड़फोड़ मचाई, जिससे हजारों रुपये का नुकसान हुआ।3

घटना के बाद पूरा परिवार सदमे में है और उन्होंने पुलिस से तत्काल सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। आदित्यपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही, आरोपियों की पहचान कर उन्हें शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया गया है।

Related Post