Breaking
Tue. Jul 14th, 2026

दूधमुंहे बच्चे के साथ पिता फरार, मां ने थाना प्रभारी से लगाई गुहार

जमशेदपुर।परसूडीह थाना की रहने वाली शीता सिंह ने एसपी को ज्ञापन सौंपकर कहा कि उसके पति बबलू यादव दुधमुंहे बच्चे को घुमाने के नाम पर लेकर भाग गया है।वह मूलतः सरायकेला क्षेत्र के बांग होला गांव की रहने वाली है।उसने परसूडीह थाना प्रभारी को आवेदन देकर अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ पति के फरार होने की शिकायत की है। शीता सिंह ने बताया कि 11 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 7 बजे उनका पति बबलू यादव उनके बच्चे को लेकर हतारा बाजार गया था। वहां उसने यह कहकर बच्चे को अपने साथ लिया कि वह पास की दुकान तक जा रहा है, लेकिन उसके बाद वह बच्चे को लेकर फरार हो गया।

तीन दिन बीत जाने के बाद भी बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला है। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसका पति नशे की हालत में बच्चे को किसी प्रकार का नुकसान पहुंचा सकता है। महिला ने बताया कि वह अपने बच्चे के सुरक्षित वापस आने की उम्मीद में पुलिस की शरण में आई है।

पीड़िता शीता सिंह ने थाना प्रभारी से गुहार लगाई है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई की जाए और उसके दूधमुंहे बच्चे को सुरक्षित बरामद कर उसे सौंपा जाए। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post