Breaking
Mon. Aug 3rd, 2026

स्वयं को तराशने का संदेश देती है नवरात्रि- अमरप्रीत सिंह काले

जमशेदपुर: दुर्गा उत्सव के पावन अवसर पर झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता श्री अमरप्रीत सिंह काले ने कदमा कामधेनू अपार्टमेंट और भुइंयाडीह नीतिबाग कॉलोनी सहित कई स्थानों पर आयोजित दुर्गा पूजा पंडालों के उद्घाटन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने मां दुर्गा के दर्शन किए और श्रद्धालुओं संग इस पावन पर्व का आनंद साझा किया।

अपने संबोधन में श्री काले ने कहा –

“दुर्गा पूजा केवल उत्सव नहीं, बल्कि जीवन के शाश्वत चक्र, शक्ति, धर्म की विजय और आत्मपरिवर्तन का प्रतीक है। नवरात्र हमें सिखाता है कि अच्छाई सदैव बुराई पर विजय पाती है। यह पर्व समाज में एकता, दृढ़ता और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है।

इस अवसर पर स्थानीय नागरिक, पूजा समिति के पदाधिकारी और कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
श्री काले ने सभी श्रद्धालुओं को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सामूहिक भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

Related Post