Breaking
Tue. Jul 14th, 2026

सरायकेला में सोना नदी में डूबने से युवक की मौत, परिवार में मातम

सरायकेला। खरसावां थाना क्षेत्र के लाल बाजार गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें उग्रसेन सरदार (29) की सोना नदी में डूबने से मौत हो गई। वह अपने जानवर चराने के लिए नदी के पास गया था, तभी यह दुखद घटना हुई।

खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान उग्रसेन सरदार, पिता लंकेश्वर सरदार, लाल बाजार चिल्कु के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। उग्रसेन सरदार की मौत से उसके परिवार में शोक की लहर है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वह मेहनती और जिम्मेदार युवक था और उसकी अचानक मौत से परिवार को बड़ा नुकसान हुआ है।

Related Post