Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

हजारीबाग में हाइवा और कार की भीषण टक्कर, एक की मौत, चार घायल

हजारीबाग। जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत गुझंडी के पास केलूजारा में शनिवार को एक हाइवा और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सूचना मिलते ही विष्णुगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सामान्य कराया गया।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारण क्षेत्र में मातम का माहौल है।

Related Post