Breaking
Sat. May 9th, 2026

डांडिया नाइट में खूनी संघर्ष, दो युवक चापड़ से घायल

जमशेदपुर। टेल्को थाना क्षेत्र के नीलडीह आमबागान में बुधवार देर रात डांडिया नाइट कार्यक्रम के दौरान अचानक हिंसा भड़क उठी। पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों पर चापड़ से हमला किया गया, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान श्रवण और अनुराग के रूप में हुई है, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में शामिल श्रवण और अनुराग को एक युवक लकी बाहर बुलाकर ले गया। तभी मौके पर 20 से 25 युवक एक साथ पहुंच गए और दोनों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस दौरान एक युवक ने चापड़ से वार किया, जिससे दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े। घटना के बाद अफरातफरी मच गई और कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Post