Breaking
Wed. Aug 26th, 2026

गुमला में पुलिस को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर, हथियार बरामद

गुमला: जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के जंगली इलाके में चलाए गए संयुक्त नक्सल अभियान में झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जगुआर और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के तीन नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ के बाद पूरे इलाके में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक मारे गए नक्सलियों में दो सब-जोनल कमांडर और एक सक्रिय कैडर शामिल है। ढेर नक्सलियों में लोहरदगा का रहने वाला लालू लोहरा भी था, जो सब-जोनल कमांडर था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने उसके पास से एके-47 बरामद की है। दूसरा नक्सली छोटू उरांव था, जो लातेहार का रहने वाला था। वह भी सब-जोनल कमांडर था और उस पर पांच लाख रुपये का इनाम था। वहीं, तीसरा नक्सली सुजीत उरांव लोहरदगा का रहने वाला था और संगठन में सक्रिय कैडर की भूमिका निभा रहा था।

इस सफलता के बाद सुरक्षाबलों ने आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान और तेज कर दिया है, ताकि अन्य छिपे हुए नक्सलियों को पकड़ा जा सके।

Related Post