Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

खैरबनी में टेम्पू-टैंकर भिड़ंत, बच्ची समेत 10 लोग घायल

राजनगर : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरबनी गाँव में सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। चाईबासा की ओर से आ रही एक पैसेंजर टेम्पू ने बल्कर टैंकर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पू में सवार एक बच्ची समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में इलाज जारी है।

हादसे में केसरगाडिया निवासी कुंती केशरी (22), उनकी डेढ़ वर्षीय बेटी अनन्या केशरी, विजय केशरी (18), टेम्पू चालक छोटा कादल निवासी राजकिशोर महतो (31), बड़ा बाना निवासी गोमिया हेम्ब्रम (60), पोटका निवासी अहल्या प्रधान (45), फुलमनी लोहार (35), मालिनी हाईबुरु (40), भुटका कालिंदी (60) और सबिता प्रधान घायल हुए हैं।

इस बीच, कुंती केशरी के दाहिने पैर में गंभीर चोट लगने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Post