Breaking
Thu. Aug 27th, 2026

खेलगांव में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से छात्रा की मौत*

:* राजधानी रांची के खेलगांव क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे ने सभी को झकझोर दिया। सरला बिरला स्कूल की बस (संख्या JH 01 2303) और एक स्कूटी के बीच हुई टक्कर में स्कूटी पर सवार छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल बस तेज रफ्तार में थी और खेलगांव के पास अचानक स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छात्रा स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ी और बस उसे कुचलते हुए निकल गई।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गुस्साए लोगों ने बस चालक की लापरवाही पर नाराज़गी जताई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Post