Breaking
Sun. May 10th, 2026

झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो का हर्षौल्लास के साथ मनाया गया 63वां जन्मदिन, पूर्व सांसद समेत हर आम और खास ने की शिरकत

जमशेदपुर : के सोनारी कागलनगर एमपी रोड स्थित रूपेश शर्मा के कार्यालय प्रांगण में जमशेदपुर के प्रमुख समाजसेवी सह झारखंड आंदोलनकारी आस्तिक महतो का 63वां  जन्मोत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में झामुमो नेता आस्तिक महतो (बाबू भाई) ने केक काटा और लोगों की शुभकामनाओं को स्वीकार किया. वहीं दूसरी ओर शुभचिंतकों ने पुष्प गुच्छ और गुलदस्ता के साथ-साथ अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंटकर जन्मदिन की बधाइयां दी एवं उनके लंबी उम्र की मंगलकामना भी की. कार्यक्रम के प्रमुख आयोजक रुपेश शर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्षों से बाबू भाई का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है.

मौके पर आस्तिक महतो ने संदेश के रुप में कहा कि मानव को स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या में व्यायाम योगासन को जीवन में उतारना चाहिए ताकि निरोग रह सके. उन्होंने युवा वर्ग को भी मद्य-मदिरा के नशा से दूर रहने की सलाह दी ताकि स्वस्थ रहकर परिवार को संभाल सके.

कार्यक्रम में मुख्य रुप से पूर्व सांसद सुमन महतो समेत कई गणमान्य लोग मौजूद थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में जोगेंद्र सिंह, अजय रजक, श्रीकांत देव, अनीश सबलोक, सुनील चौधरी, कमल महतो, रंजीत चटर्जी, राकेश रंजन, डॉ मदन कुशवाहा, विजय कुमार, गौरी शंकर शामिल रहे.

Related Post