Breaking
Wed. Oct 7th, 2026

बागबेड़ा में साईं कॉम्प्लेक्स के पास युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

जमशेदपुर। बागबेड़ा थाना क्षेत्र के कीताडीह इलाके में शुक्रवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब साईं कॉम्प्लेक्स के समीप एक युवक को गोली मार दी गई। गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।

घायल की पहचान आशीष कुमार भगत के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग घरों से बाहर निकल आए और इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए तत्काल टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) भेजा गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने घटनास्थल से कुछ महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल गोली चलाने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, परंतु पुलिस सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच कर रही है। इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है और आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Post