Breaking
Thu. Oct 8th, 2026

सोनुआ में 8 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी की ग्रामीणों ने की पिटाई, गया जेल

चाईबासा : पश्चिम सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की सनसनीखेज घटना सामने आई है। 30 वर्षीय युवक सीताराम गिलुआ ने सोमवार शाम को आठ वर्षीय बच्ची को बहला-फुसला कर आम तोड़ने के लिए आम बगान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना के अनुसार, बच्ची आम बगान में अकेली थी, तभी आरोपी युवक ने उसे जबरन उठाकर पास स्थित नदी के पार ले गया और वहां दुष्कर्म किया। बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और बच्ची को बचाया। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर जमकर पीटा और फिर पुलिस को सूचना दी।

सोनुआ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी सीताराम गिलुआ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पीड़िता को उचित सुरक्षा एवं सहायता प्रदान की जा रही है।

Related Post

You Missed