Breaking
Wed. Apr 15th, 2026

मजदूर नेता गोपेश्वर बाबू की स्मृति में आयोजित तीन दिवसीय लीग वॉली बॉल टूर्नामेंट संपन्न 

तीन दिवसीय लीग वॉली बॉल टूर्नामेंट संपन्न

 

The three-day league volleyball tournament organized in the memory of labor leader Gopeshwar Babu concluded

जमशेदपुर : मजदूर नेता गोपेश्वर बाबू की स्मृति में आयोजित

तीन दिवसीय लीग वॉली बॉल टूर्नामेंट शुक्रवार को संपन्न हो गया। जिसमें कुल 13 टीमें हिस्सा ली। टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ए एवं बी , टाटा वर्कर्स यूनियन रेड एवं ब्ल्यू, टीसीएस श्रमिक यूनियन, टाटा कमिंस कर्मचारी यूनियन , टीएसपीडीआईएल वर्कर्स यूनियन, जुस्को श्रमिक यूनियन, टीआरएफ लेबल यूनियन, टाटा पावर इंप्लाईज यूनियन, टिमकेन वर्कर्स यूनियन, जेसीएपीसीपीएल वर्कर्स यूनियन, गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की टीम इसमें हिस्सा ली।

फाइनल मैच टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन ए एवं टाटा वर्कर्स यूनियन रेड के बीच खेला गया। जिसमें टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन 3: 1 से विजयी हुआ। सुबोध कुमार सिंह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब जीते। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में प्लांट हेड सुनील कुमार तिवारी, ईआर हेड सौमिक राय , जीएम पेंट एवं ट्रिम किरण नरेंद्र, वीएन सिंह रजत सिंह एवं महामंत्री आरके सिंह उपस्थित थे।

Related Post