Breaking
Mon. Oct 19th, 2026

कक्षा 8वीं से 10वीं के छात्रों को फ्री कोचिंग देगी सामाजिक संस्था हेल्प एजुकेशन

कक्षा 8वीं से 10वीं के छात्रों को फ्री कोचिंग देगी सामाजिक संस्था हेल्प एजुकेशन

 

जमशेदपुर: जमशेदपुर के एम ओ एकेडमी स्कूल में 15 अक्टूबर से सामाजिक संस्था हेल्प एजुकेशन के द्वारा कक्षा 8 9 एवं 10 के छात्रों को मैट्रिक की परीक्षा के लिए मुफ्त में कोचिंग एम ओ एकेडमी स्कूल में दिया जाएगा. जिसमें छात्रा को मंगलवार बृहस्पतिवार और रविवार 3:30 से 5:00 बजे शाम तक कोचिंग दी जाएगी वहीं छात्र को सोमवार बुधवार और शनिवार को 3:30 से 5:00 बजे तक. इन छात्रों को जमशेदपुर के अनुभवी शिक्षकों हेडमास्टर शमी अहमद खान प्रोफेसर साजिद इकबाल फुजैल अहमद मिन्हाज फरहा जहीरूद्दीन तमन्ना मालिक प्रोफेसर अब्दुल रहमान तौसीफ अहमद के द्वारा बच्चो को कोचिंग में पढ़ाया जाएगा। इसकी जानकारी हेल्प एजुकेशन के प्रेस सचिव मुख्तार आलम खान अध्यक्ष मकबूल आलम प्रोफेसर लाइक उर रहमान चौधरी इरफान तारिक ने दी. इस कोचिंग सेंटर को चलाने के लिए एम ओ अकादमी के डायरेक्टर जामी उस्मानी ने भवन बिजली और क्लासरूम का इंतजाम किया है और कोचिंग क्लासेज के पूरी देखरेख मास्टर समी अहमद खान करेंगे.

Related Post