Breaking
Wed. May 27th, 2026

ट्रक की चपेट में आकर दो युवकों की दर्दनाक मौत,एक की हालत गंभीर

ट्रक की चपेट में आकर दो युवकों की दर्दनाक मौत,एक की हालत गंभीर

राँची :जिले के बुढ़मू प्रखंड में सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी। घटना तिलैया घाटी की है। मृतक की पहचान खपिया गांव का रहने वाला पवन शर्मा और पंकज शर्मा के रूप में हुई है, जबकि बहन रेखा कुमारी गम्भीर रूप से घायल हो गयी।जानकारी के अनुसार उनकी मोटरसाइकिल को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। जिससे उनकी जान चली गयी। फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

 

जानकारी के अनुसार मृतक पवन, पंकज अपनी बहन के साथ बाइक पर सवार होकर नवाडीह से खपिया की ओर जा रहे थे।इस दौरान पीछे से आ रही एक ट्रक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। जिससे दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।जबकि घायल युवती रेखा कुमारी को सीएचसी बुढ़मू में इलाज के भर्ती कराया।प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स राँची रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है, लेकिन स्थिति नाजुक है।घायल युवती के सिर और पैर में गहरी चोट लगी है। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है।वहीं, वाहन चालक घटना के बाद ट्रक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया है।पुलिस की छानबीन जारी है।

Related Post