Breaking
Mon. Apr 27th, 2026

आजादनगर थाना शांति समिति ने दुर्गा पूजा में आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।

आजादनगर थाना शांति समिति ने दुर्गा पूजा में आपसी भाईचारे की मिसाल पेश की।

जमशेदपुर : आजादनगर थाना शांति समिति के सदस्यों ने आपसी भाईचारे और साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल पेश की, जब उन्होंने दुर्गा पूजा उत्सव में सक्रिय भागीदारी दिखाई। सार्वजनिक श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी रोड नंबर 16 जवाहरनगर और पारडीह दुर्गा पूजा चौक में, शांति समिति के जनरल सेक्रेटरी मुख्तार आलम खान और अन्य सदस्य, जैसे मोहम्मद मोईमुद्दी अंसारी और आफताब आलम ने दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस में शामिल हुए पंडाल का दौरा किया और मूर्ति का विसर्जन स्वर्ण रेखा घाट में किया गया।

 

इस मौके पर आजादनगर थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह और पूजा के आयोजक राकेश कुमार, अभिनव कुमार सिन्हा, अशोक कुमार केसरी राकेश रंजन राय सैयद आलम जय बोस अभिनव कुमार सिंह आजादनगर थाना के मनीष राय साबिर हुसैन राज प्रजापति बीरू अंकित विशाल संजीव राय विसर्जन जुलूस में शामिल हुए। यह आयोजन गंगा-जमुनी तहजीब का प्रतीक बना, जहां विभिन्न समुदायों ने मिलकर भाईचारे का संदेश दिया।

Related Post