Breaking
Fri. Oct 9th, 2026

पलामू में गांजा खपाने की योजना को लातेहार पुलिस ने किया विफल, 22 लाख का गांजा के साथ उत्तराखंड का तस्कर गिरफ्तार  

लातेहार: राज्य में नशे के खिलाफ हर दिन किसी न किसी जिले में पुलिस को सफलता मिल रही है. शुक्रवार की सुबह लातेहार पुलिस को गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है. लातेहार पुलिस टीम ने सफेद रंग की स्वीफ्ट डिजायर से 22 लाख की गांजा के साथ उत्तराखंड के तस्कर सुनील कुमार को पकड़ा है. पुलिस ने 45 पैकेट से करीब 45 किलो गांजा जप्त किया है. मार्केट में 50 हजार रुपये प्रत्येक किलो गांजा बिकता है.

Related Post