Breaking
Sat. Jun 6th, 2026

पोटका स्वयंसेवक संघ को भंग कर सहायक संघ का किया गया गठन

पोटका प्रखण्ड फुटबॉल मैदान में चल रहे स्वयंसेवक संघ को भंग कर नए स्तर से सहायक संघ का गठन किया गया । बतादें झारखंड सरकार ने पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का नाम बदल कर पंचायत सहायक करने की घोषणा की है।लंबी आंदोलन के बाद सरकार ने निर्णय लिया था।संघ को मजबूत करने के लिए एवं संगठित करने के लिए प्रत्येक वर्ष संघ का पुनर्गठन किया जाता है।पोटका प्रखण्ड कार्यालय सामने फुटबाल मैदान में संघ का बैठक हुआ एवं सर्व सम्मति से पुराने संघ को भंग कर नए संघ का गठन किया गया जिसमें प्रखण्ड अध्यक्ष के रूप में पूर्व अध्यक्ष विनय भूमिज को ही चुना गया,वहीं उपाध्यक्ष दुलाल मंडल,सचिव शंकर गोप,सह सचिव सीताराम भकत को चुना गया ,पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष सुरेश कुमार महापात्र को पोटका प्रखंड कोषाध्यक्ष के रूप में चुना गया एवं सह कोषाध्यक्ष बिमल मंडल को चुना गया।सभी ने आपसी भाईचारे के साथ संघ को मजबूत करने का प्रण लिया ।इस अवसर पर स्वयंसेवक गण उपस्थित थे।

संवाददाता अभिजीत सेन की रिपोर्ट।

राजधानी न्यूज़ जमशेदपुर इस खबर की पुष्टि नहीं करता है,

खबर की जवाब दे ही पूरी तरह से संवाददाता की हैं।

Related Post