Breaking
Tue. Sep 15th, 2026

टाटा स्टील फाउंडेशन के उच्च अधिकारियों ने प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी का दौरा किया

आज दिनांक 10 अप्रैल 2024 को टाटा स्टील फाउंडेशन जमशेदपुर के उच्च अधिकारियों का कौशलयान अत्याधुनिक व्यवस्था से लेस एसी कोच के कंप्यूटर लैब में तीन माह का कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय चाकड़ी पहुंचकर स्थल निरीक्षण किया। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा उन्हें हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिलाया। बदले में टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा 3 महीना बाद इसे स्थाई रखने हेतु विद्यालय को 10 कंप्यूटर के साथ कंप्यूटर लैब देने का भी वादा किया। टाटा स्टील फाउंडेशन के स्थल निरीक्षण के दौरान विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्रीपति सरदार सेवानिवृत शिक्षक शिवजन सरदार, रंजीत सरदार, जयहरि सिंह मुंडा, सदस्य बीरबल सरदार,उज्जवल कुमार मंडल के अलावे गांव के प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

Related Post