Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

पोटका के तेंतला में कोल्हान स्तरीय क्षेत्रीय ग्राम सभा फेडरेशन समिति बैठक का आयोजन

,
पूर्वी सिंहभूम पोटका के तेंतला पाॅल फैमिली रेस्टोरेंट में आयोजक ग्राम सभा फेडरेशन के द्वारा कोल्हान स्तरीय क्षेत्रीय ग्राम सभा फेडरेशन समिति बैठक का आयोजन हुआ। बैठक में मुख्य रूप से चार मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।एक/आने वाले लोकसभा चुनाव में ग्राम सभा फेडरेशन की भुमिका क्या होगी , ग्राम सभा का दायित्व एवं ग्राम सभा के लोग क्या भूमिका निभाएंगे, दो/मनरेगा से लोगों को किस तरह से लाभ दिलाया जाए, तृतीय/सरकारी जनकल्याणकारी योजना के माध्यम से लोगों को रोजगार दिलाना ताकि पलायन रुख सके , चौथा/ग्राम सभा के संवैधानिक अधिकार को बचाना। इसके साथ ओनान्न जैसे कि फेडरेशन समिति को मजबूत करना उसका विस्तार करना। फेडरेशन समिति के साथ ग्राम सभाओं को जोड़ना। बैठक में मोके पर सलाहकार सिद्धेश्वर सरदार,सालगे माडीॅ, ग्राम सभा फेडरेशन का सदस्य हरिश भूमिज, सुदर्शन भूमिज,जयपाल सिंह सरदार, कुमार चंद्र माडीॅ,निरसो हांसदा, चंपा हेंब्रम, संगीता बिरुली, शिवलाल माझी, रहमत टुडू, अश्विनी कुमार महारानी, दसमती समाइया, लखन्दर सिंह,गुमी वेसरा,हीसि माडीॅ, दाशमत हंसदा, आदि उपस्थित रहे।

Related Post