Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

जमशेदपुर रामकृष्ण मिशन के 100वी वर्ष को समर्पित, पीएसएफ के अनिल प्रसाद ने एसडीपी रक्तदानकर, पूरा किया अपना 25 वा रक्तदान।

 

*आज दिनांक 23 फरवरी 2024, रक्तदान के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुके पीएसएफ के रक्तवीर योद्धा अनिल प्रसाद जी ने, रामकृष्ण मिशन जमशेदपुर के 100बीं बर्ष स्थापना दिवस के नाम समर्पित करते हुए, आज प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन एवं जमशेदपुर ब्लड सेंटर के आह्वान पर अस्पताल में इलाजरत किसी जरूरतमंद के लिए अपना 15बां सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी एसडीपी रक्तदान के जरिए पुरा किया अपना 25बां स्वैच्छिक एवं सुरक्षित रक्तदान. रक्तदान करने के पश्चात रक्तवीर योद्धा अनिल प्रसाद जी को जमशेदपुर ब्लड सेंटर एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन की तरफ से प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. इस पावन बेला पर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सचिव नलिनी राममूर्ति, जीएम संजय चौधरी, अनुभवी एवं वरीय चिकित्सक डॉक्टर लव बहादुर सिंह, डॉक्टर निर्जला झा, अनुभवी एवं वरीय तकनीशियन धनंजय प्रसाद, अनुप कुमार श्रीवास्तव एवं प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के निर्देशक अरिजीत सरकार. उपस्थित रहे।

Related Post