Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

पोटका गांव में श्रीमद् भागवत गीता पाठ कथा धार्मिक अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधिमंडल पहुंचे।

पोटका प्रखंड अंतर्गत गांव पोटका में पोटका ग्रामवासियो द्वारा सात दिवसीय आयोजित  श्री मद भागवत गीता पाठ कथा का आयोजन किया गया। यह धार्मिक अनुष्ठान 30 जनवरी 2024 से 5 फरवरी 2024 तक आयोजित होगी। इस धार्मिक अनुष्ठान भागवत कथा में मुख्य अतिथि के रूप में पोटका विधायक संजीव सरदार के अनुपस्थिति में उनके निर्देशानुसार विधायक प्रतिनिधिमंडल धार्मिक अनुष्ठान शामिल हुए । आयोजित भागवत कथा में विधायक प्रतिनिधिमंडल द्वारा क्षेत्रवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगल कामना किए गए।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन,हितेश भगत , मुकेश सीट, कृष्णा एवं कमिटी के सदस्यगण एवं ग्रामवासियां उपस्थित थे।

Related Post