Breaking
Wed. Sep 16th, 2026

पोटका। के। तेंतला में युवा का स्पोर्टस कैंप

सामाजिक संस्था यूथ यूनिटी फॉर वॉलंटरी एक्शन, युवा की ओर से क्रिया एवं कॉमिक रिलीफ के सहयोग से संचालित कार्यक्रम के तहत स्पोर्ट्स कैंप का आयोजन किया गया। पोटका प्रखंड के तेंतला पंचायत में दस अलग अलग पंचायतों की 20 लड़कियों ने समाज में प्रचलित पितृसत्तामक सोच, जेंडर भूमिकाओं को चुनौती देते एवं बंधनों को तोड़ते हुए सीखा फुटबॉल खेल का हुनर। लड़कियों ने कहा कि वे खेल सीख कर अपने समुदाय के बाकी लड़कियों को भी खेल सीखा कर उनके शरीर के साथ हो रही राजनीति के बारे में भी जानकारी देंगी। सभी साथ मिलकर हर क्षेत्र में अपनी भागीदारी को मजबूत करेगी। इस दौरान युवा संस्था के संस्थापक अरविंद तिवारी एवं तेंतला पंचायत के मुखिया अमृत मांझी ने भी लड़कियों को खेल में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किये। कार्यक्रम को सफल बनाने में युवा के सदस्य अंजना देवगम, चांदमनी संवैया, चंद्रकला मुंडा, रिला सरदार, अवंती सरदार ने सहयोग किया।

Related Post