Breaking
Wed. May 27th, 2026

लातेहार पुलिस ने उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (JJMP) के एक सक्रिय उग्रवादी को हथियार और ज़िंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया

लातेहार पुलिस ने उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (JJMP) के एक सक्रिय उग्रवादी को हथियार और ज़िंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया

लातेहार अजय सिन्हा की रिपोर्ट

पुलिस के साथ मुठभेड़ और डकैती की घटना में था शामिल

 

लातेहार पुलिस ने उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (JJMP) के एक सक्रिय उग्रवादी को हथियार और ज़िंदा गोलियों के साथ गिरफ्तार किया है। लातेहार एसपी को मिली गुप्त सुचना पर छापामारी कर उसे सिकनी-रिचुघुटा मार्ग पर पकड़ा गया।

गिरफ्तार उग्रवादी सदर थाना के पेशरार में पुलिस के साथ मुठभेड़ की घटना और मनिका थाना क्षेत्र के देव बार मोड़ में हुई मार्ग डकैती की घटनाओं में शामिल था।

गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए लातेहार एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जेजेएमपी के सक्रिय उग्रवादी कमलेश नायकउर्फ कमलेश घासी को लोडेड पिस्टल एवं जिंदा गोलियों के साथ पकड़ा गया है।

 

उन्होंने बताया कि हाल में ही कमलेश नायक ने बिनगड़ा गांव की एक नाबालिग लड़की कापिस्तौल की नोक पर अपहरण कर लिया था। पुलिस ने नाबालिग लड़की को भी गिरफ्तार उग्रवादी के पास से सकुशल बरामद कर लिया है।

 

 

पुलिस ने इस संबंध में लातेहार में एक कांड अंकित किया है।

 

कौन हुआ गिरफ्तार :

 

कमलेश नायक उर्फ कमलेश घासी 21 वर्ष ग्राम – कोने बिनगड़ा, थाना जिला लातेहार

 

 

क्या हुआ बरामद :

 

9 एमएम की एक पिस्तौल, 9mm जिंदा गोली 4 और मोबाइल फोन एक

 

कौन थे छापामारी में शामिल :

 

पुअनि दीपक नारायण सिंह, धर्मेंद्र कुमार महतो और मोहम्मद शाहरुख और लातेहार थाना सशस्त्र बल

Related Post