Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

झारखंड के महामहिम राज्यपाल रमेश बैस का लातेहार में हुआ आगमन एसपी एवं डीडीसी ने गुलदस्ता भेंट कर राज्यपाल का किया स्वागत, दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर

झारखंड के महामहिम राज्यपाल रमेश बैस का लातेहार में हुआ आगमन

 

एसपी एवं डीडीसी ने गुलदस्ता भेंट कर राज्यपाल का किया स्वागत, दिया गया गॉर्ड ऑफ ऑनर

 

झारखंड के महामहिम राज्यपाल रमेश बैस का शुक्रवार को लातेहार में आगमन हुआ। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन व उप विकास आयुक्त सुरेंद्र कुमार वर्मा के द्वारा पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान परिसदन भवन के परिसर में महामहिम राज्यपाल को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद राज्यपाल सड़क मार्ग से पलामू के लिए रवाना हो गए। पलामू में राज्यपाल नीलाम्बर पीताम्बर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे।

मौके पर एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्र, आलोक शिकारी कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी शेखर कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कैलाश करमाली, आईटीडीए निदेशक बिंदेश्वरी ततमा, जिला निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लांग, जिला खेल पदाधिकारी शिवेंद्र कुमार सिंह, मेजर सुशांत कुमार, डीआरडीए डीपीओ, पुअनि नीलमणी खलखो, पुअनि आशुतोष कुमार, सार्जेंट संतोष कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

Related Post