Breaking
Thu. Sep 17th, 2026

प्रतिक संघर्ष फाउंडेशन के अनोखा पहल पर समाजसेवी दीपंकर दत्ता द्वारा रक्तदान जागरूकता के तहत राकेश कुमार को इंडिया- साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच का एमएस धोनी पवेलियन का चार प्रवेश पत्र प्रदान किया गया

 

*आज जमशेदपुर के नियमित रक्तदाता ” राकेश कुमार ” जी को उनके द्वारा समाजहित में अतुलनीय योगदान यानी ” रक्तदान ” के जरिए ” 50 बार रक्तदान ” करने हेतु जिसमें ” 30 बार सिंगल डोनर प्लेटलेट्स यानी एसडीपी रक्तदान ” शामिल, हेतु प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के पहल पर जाने-माने समाजसेवी दीपांकर दत्ता के द्वारा, रक्तदान जागरूकता के तहत एक अनोखा पहल करते हुए उनके हाथों झारखंड के राजधानी रांची में होने वाले इंडिया-साउथ अफ्रीका क्रिकेट मैच के लिए ” एम.एस.धोनी पवेलियन ” का चार प्रवेश पत्र उनके हाथों सुपुर्द किया गया. तत्पश्चात उनके द्वारा किया गया अतुलनीय कार्य के लिए हार्दिक शुभकामनाओं के साथ बधाई देते हुए, प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह देकर भी सम्मानित किया गया. इस अवसर पर जमशेदपुर ब्लड बैंक के जीएम संजय चौधरी, तकनीशियन अनूप श्रीवास्तव, मनोज कुमार महतो, धीरज कुमार, धनंजय कुमार, सुभोजित मजूमदार, प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन से निर्देशक अरिजीत सरकार, मोहम्मद हारून राशीद. उपस्थित रहे

Related Post