Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

महुआडांड़ के ग्राम कुटुदीरी सेडें नदी के समीप वज्रपात से हुई एक मवेशी की मौत।

महुआडांड़ के ग्राम कुटुदीरी सेडें नदी के समीप वज्रपात से हुई एक मवेशी की मौत।

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट

महुआडांड़ ग्राम कुटुदीरी सेडें नदी के समीप वज्रपात से एक मवेशी की मौत हो गई है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए मवेशी के मालिक जनवारियूस खलखो ने बताया कि मवेशी को चराने के लिए निकाला गया था इस दौरान लगभग 2:00 से 2:30 के बीच में गर्जन के साथ वज्रपात हुआ और मवेशी वज्रपात की चपेट में आ गया जिसके कारण घटनास्थल पर ही मवेशी की मौत हो गई। जानकारी पाकर पंचायत समिति सदस्य नीलम देवी और निर्मल खलखो घटनास्थल पर पहुंचे और मवेशी मालिक को मदद दिलाने की बात कही। वही मवेशी के मालिक ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

Related Post