Breaking
Fri. Oct 30th, 2026

आदित्यपुर 2 में सावन की तीसरी सोमवारी पर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

आदित्यपुर। शिव परिवार जागरण मंच आदित्यपुर की ओर से सावन की तीसरी सोमवारी की संध्या आदित्यपुर-2, मार्ग संख्या 4 में भजन संध्या जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय कलाकारों ने अपने गीत और नृत्य के माध्यम से भक्ति का समां बांधा। मंच द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में वर्फ की शिवलिंग तथा नंदी भगवान की प्रतिमा स्थापित की गयी। जिसका विधिवत् पूजन के उपरांत कार्यक्रम की शुरूआत हुई। इस दौरान भोले बाबा के गीतों पर भक्त झूमते रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में समाजसेवी राजीव रंजन उर्फ राजू सिंह, दीपक रंजन, रवि कुमार, डा. कुणाल, नरेन्द्र मोदी फैंस क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा, अमित सिंह उर्फ आशुतोष आदि उपस्थित थे।

Related Post