Breaking
Sat. Jun 6th, 2026

महुआडांड़ मेदनीनगर मुख्य पथ पर ग्राम बासकरचा के समीप बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत आठ घायल बेहतर इलाज हेतु 4 को किया गया रेफर।

महुआडांड़ मेदनीनगर मुख्य पथ पर ग्राम बासकरचा के समीप बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत आठ घायल बेहतर इलाज हेतु 4 को किया गया रेफर।

महुआडांड़ संवाददाता शहजाद आलम की रिपोर्ट

बरवाडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम बेंदी, कुमंडी,से बोलेरो वाहन से 10 लोग सवार होकर गुमला जिला स्थित बाबा टांगीनाथ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे इसी क्रम में महुआडांड़ मेदनीनगर मुख्य पथ पर ग्राम बासकरचा के समीप बोलेरो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

जिसमें सवार दो लोगों की मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतक का नाम दशरथ सिंह उम्र 35 वर्ष और उसकी पत्नी का नाम शामिल है। भी वही 8 लोग घायल हो गए। दोनों मृतक व घायलों को पत्रकार, प्रशासन व ग्रामीणों की मदद से महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां सभी का इलाज चिकित्सा प्रभारी डॉ अमित खलखो व स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा किया जा रहा है।

वहीं 4 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु सदर हॉस्पिटल लातेहार रेफर कर दिया गया है। रेफर होने वालों में पुष्पा देवी 35 वर्ष लातेहार, रेशमी कुमारी 3 वर्ष जो मृतक दशरथ सिंह की पुत्री है, इंद्रजीत महतो 42 वर्ष चंद्रपूरा, योगेंद्र सिंह 40 वर्ष कोटाम का नाम शामिल है। जो वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुई है उसका नंबर JH01 ET 0827 है।

Related Post