Breaking
Sun. Nov 1st, 2026

*501 मतों से जीते बसंत मित्तल ,कमल किशोर अग्रवाल एवं संदीप मुरारका ने दी बधाई*

*प्रेस विज्ञप्ति*झारखंड प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में भारी मतों से जीत के लिए अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश प्रवक्ता कमल किशोर अग्रवाल एवं जिला सम्मेलन के जिला महासचिव संदीप मुरारका ने बयान जारी कर बधाईयाँ प्रेषित की। ज्ञात हो बसंत मित्तल अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हैं। इन्हें सांगठनिक मजबूती एवं सदस्यता विस्तार के लिये माहिर माना जाता है। पूरे भारत का दौरा करने वाले बसंत मित्तल कार्यकर्ताओं के मध्य काफी लोकप्रिय हैं। सदैव सबके लिये उपलब्ध रहने वाले बसंत मित्तल की जीत कार्यकर्ताओं की जीत है।

Related Post