Breaking
Sat. May 2nd, 2026

मनिका थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास सोमवार को एक बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया। लातेहार रेफर

 

 

मनिका : मनिका थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास सोमवार को एक बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक घायल हो गया।

घायल युवक की पहचान पलामू जिला के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत करमा ग्राम निवासी नूरसाद अंसारी (21) के रूप में हुई है। बताया जाता है कि नूरसाद अंसारी अपनी बाइक से मनिका से लेस्लीगंज की ओर जा रहा था। जैसे ही वह मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास बने एक ठोकर के पास पहुंचा कि डालटनगंज से रांची की ओर तीव्र गति से आ रहे एक बोलेरो वाहन (JH03T-7414) से उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में नूरसाद गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के सहयोग से उसे मनिका सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे लातेहार सदर अस्पताल रेफर कर दिया। दुर्घटना की सूचना पाकर मनिका थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व वस्तुस्थिति का जायजा लिया। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

Related Post