Breaking
Sun. May 10th, 2026

राष्ट्रीय हस्त शिल्प मेला की तैयारी पूरी, 6 जुलाई से 20 जुलाई तक लगाया जाएगा मेला

*राष्ट्रीय हस्त शिल्प मेला की तैयारी पूरी, 6 जुलाई से 20 जुलाई तक लगाया जाएगा मेला*

लातेहार संवाददाता धीरज कुमार की रिपोर्ट

लातेहार। राष्ट्रीय हस्त शिल्प मेला 2022 हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट कंस्यूमर 6 जुलाई से 20 जुलाई 2022 तक इंडोर स्टेडियम भारत भवन के सामने मैदान मे लातेहार में आयोजन किया जा रहा है। जिसका उदघाटन पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के द्वारा दिन बुधवार को शाम 7 बजे किया गया।

उक्त जानकारी मेला के व्यवस्थापक हितेश कुमार पाठक ने दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय हस्त शिल्प मेला में भारत वर्ष के हस्त शिल्पकारों द्वारा 15 से 20 राज्यों द्वारा 60 से 65 स्टॉल लगाए जाएंगे। जिसमें उत्तर प्रदेश, मेरठ के खादी के कपड़े, पानीपत का पर्दा, किचन वैयर, कोलकाता हैंडलूम के कपड़े, बनारसी साड़ी, भागलपुर सूट, ड्रेस, मैटेरियल, राजस्थानी अचार, उत्तर प्रदेश भदोई का कारपेट, डॉर्मेट कालीन, लेडीज पर्स, लुधियाना कॉटन, सॉक्स ज्वाला खादी ग्रामोउद्योग क़ी दवाईयां खुर्जा की क्रॉकरी ब्रांडेड पेंट, सर्ट, बॉम्बे बाजार क़ी लेडीज चप्पल, फिरोजाबाद कांच क़ी चूड़ियाँ, जयपुर माउथ फ्रेशनर बच्चों के लिए अनेक प्रकार के खिलोने व महिलाओ के लिए सौन्दर्य प्रशाधान के सामान आदि घरेलु उपयोग में आने वाले सामानो क़ी खरीदारी एक ही छत के नीचे कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि यह बाजार सुबह 11 बजे से रात्रि 09 बजे तक खुला रहेगा।

Related Post