Breaking
Sat. Apr 25th, 2026

बक़रीद त्योहार को लेकर बरवाडीह थाने में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न.

बक़रीद त्योहार को लेकर बरवाडीह थाने में शांति समिति की बैठक हुई सम्पन्न…

 

बेतला/ बरवाडीह:- लातेहार उपायुक्त अबु इमरान एवं पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन के निर्देश पर बकरीद त्योहार को लेकर बरवाडीह थाने में आज गुरुवार को बरवाडीह प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेश सहाय के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें बरवाडीह थाने के एएसआई सुबेदार सिंह, बचु राम, पुलिस अवर निरीक्षक बंधन भगत रहे उपस्थित । यह बैठक बक़रीद त्योहार को लेकर बरवाडीह थाना परिसर में बैठक हुई वहीं बीस सूत्री अध्यक्ष ने कहा कि बकरीद का त्यौहार आपसी सौहार्द पूर्ण तरीके से मनाये एवं सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट ना करें तथा किसी भी तरह का अफवाह से बचे जिससे आपसी भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे वही बरवाडीह पश्चिमी क्षेत्र से जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी उर्फ संतोषी शेखर , बरवाडीह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष नसीम अंसारी, सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद , भाजपा नेता मनोज प्रसाद, बिरजू राम,छेचा उप मुखिया राणा प्रताप सिंह , सुरेश राम समेत कई लोग बैठक में उपस्थित थे।

Related Post