Breaking
Tue. Sep 29th, 2026

आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार दुबे उर्फ राजा दुबे ने जिला परिषद बस पड़ाव चंदवा की दयनीय स्थिति पे जिला प्रशासन पे उठाया सवाल ।

आजसू पार्टी प्रखंड अध्यक्ष विवेक कुमार दुबे उर्फ राजा दुबे ने जिला परिषद बस पड़ाव चंदवा की दयनीय स्थिति पे जिला प्रशासन पे उठाया सवाल ।

चंदवा संवाददाता मुकेश कुमार सिंह की रिपोर्ट

चंदवा इंदिरा गांधी चौक स्थित बस पड़ाव पे मूलभूत समस्या पे आजसू पार्टी प्रखण्ड अध्यक्ष विवेक कुमार दुबे ने सवाल उठाया श्री दुबे ने कहा की चंदवा बस पड़ाव की स्थिति बहुत दयनीय है

यात्रियों के लिए ना तो यात्री सेड है ना एक साफ सुथरा शौचालय और नाही पेयजल की व्यवस्था है इससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है गाड़ी को बस पड़ाव के अंदर यात्री को लेना होता है परंतु गाड़ी बाहर से ही चली जाती है जिससे आए दिन रोड जाम की स्थिति बनी रहती है रांची चतरा मुख्य मार्ग में एक यात्री सेड है पर उसकी स्थिति बहुत जर्जर है जिससे जान माल का खतरा बना रहता है जिला प्रशासन को लाखो रुपए राजस्व जाता है जिसका बंदर बांट हो रहा है जब जिला प्रशासन सुविधा के नाम पर वसूली कर रहा है तो सुविधा फिर कौन देगा ।

आजसू पार्टी इसकी घोर निन्दा करती है और जिला प्रशासन से मांग करती है की इन मूलभूत सुविधाओं को पूरा करे नही तो आजसू पार्टी चंदवा सड़क पे आएगी और आंदोलन करेगी

Related Post