Breaking
Wed. Aug 5th, 2026

महुआडांड़ के ग्राम परेवा लोध व मिर्गी में जंगली हाथी ने चार घरों को किया धवस्त।

महुआडांड़ के ग्राम परेवा लोध व मिर्गी में जंगली हाथी ने चार घरों को किया धवस्त।

 

महुआडांड़ वन क्षेत्र के ग्राम परेवा में जयकरण किसान पिता बृजनंदन किसान, ग्राम लोध निकोदिम नागेशिया, ग्राम मिरगी में प्रभु नागेशिया एंव महेश नागेशिया के घर में रखे अनाज को जंगली हाथी ने चट कर गया। वही सभी के घर को नुकसान करते हुए एक घर को पूरा धवस्त कर दिया। इसकी सुचना वन विभाग को मिलते ही वन पाल अजय टोप्पो के साथ वन कर्मी घटना स्थल पर जाकर घटना की जांच कर उचित मुवावजा दिलाने के लिए विभाग को रिपोर्ट कर जल्द से जल्द मुवावजा दिलाने की बात कही वही जंगली हाथी से चार गांवों में भय का मौहाल बना हुआ है। वही क्षेत्र से हाथी को भगाने के लिए वन विभाग द्वारा ग्रामीणों को सहयोग करने की बात कही गई है ।

Related Post